CM Kisan Kalyan Yojana MP 2024: मध्य प्रदेश राज्य के सभी किसानों के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2024 का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर प्रतिवर्ष ₹4000 का लाभ दिया जाएगा। इस योजना से लाभान्वित किसानों को अब खाद, बीज एवं कृषि से संबंधित सामग्रियों को खरीदने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
यदि आप भी मध्य प्रदेश राज्य के निवासी हैं और पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभ पा रहे हैं तो, आपके लिए भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना पाने का सुनहरा मौका है। इस योजना के तहत लाभ पाने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। इस आर्टिकल में आपको योजना के बारे में आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, योग्यता एवं लाभ जैसी समस्त जानकारी के साथ-साथ यह भी बताएंगे कि योजना की अगली कि कब तक आएगी।
CM Kisan Kalyan Yojana MP 2024 (Overview)
योजना का नाम | मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2024 |
आर्टिकल का नाम | CM Kisan Kalyan Yojana MP 2024 |
उद्देश्य | राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता देना |
पात्र | राज्य के सभी किसान |
आर्थिक सहायता राशि | प्रतिवर्ष ₹6000 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
विभाग का नाम | कृषि विभाग, मध्य प्रदेश |
आधिकारिक वेबसाइट | https://saara.mp.gov.in |
जानें 1250 रूपये की 14वीं किस्त आपके खाते में कब आयेगी
CM kisan Kalyan Yojana MP|मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 22 सितंबर 2020 को की गई थी। पूर्व में इस योजना के अंतर्गत किसानों को ₹4000 प्रतिवर्ष दिए जाते थे परंतु वर्तमान सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर एमपी किसान कल्याण योजना की धनराशि को बढ़ाकर ₹6000 कर दिया गया है।
आपको बता दें कि वर्तमान सरकार द्वारा इस योजना के तहत दी जाने वाली ₹6000 रूपये की धनराशि को तीन किस्तों में दिया जाता है। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से अब तक राज्य के 81 लाख किसानों को लाभान्वित जाता जा चुका है। CM kisan Kalyan Yojana MP की दूसरी किस्त 5 जुलाई 2024 को जारी कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार इस योजना की तीसरी किस्त अक्टूबर माह के अंत तक डाली जाने कीउम्मीद की जा रही है।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की किस्त कब आएगी 2024
जैसा की आप सभी लोग जानते हैं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से ₹2000 की पहली किस्त 5 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा स्थानांतरित की गई है। इसके अलावा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस योजना की दूसरी किस्त अक्टूबर माह के अंत तक ट्रांसफर किये जाने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का उद्देश्य|CM kisan Kalyan Yojana MP
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को शुरू किये जाने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। किसानों की आय को दुगना करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी यह फैसला लिया गया कि प्रतिवर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता देकर किसानों की स्थिति को सुधारा जाये। सरकार का मानना है कि CM kisan Kalyan Yojana MP राज्य के किसानों के लिए मील का पत्थरसाबित होगी।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत पूर्व सरकार द्वारा राज्य के सभी किसानों को ₹4000 प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी।
- वर्तमान सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत सभी किसानों को ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना के सभी लाभार्थियों को तीन किस्तों में 6000 हजार रुपए प्रतिवर्ष दिए जायेंगे।
- इस योजना द्वारा ₹6000 प्रतिवर्ष की धनराशि ₹2000 प्रतिक़िस्त के हिसाब से सीधा खाता में स्थानांतरित की जाएगी।
- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ राज्य के उन किसानों को दिया जारहा हैं जिन्हें, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया है।
- राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही किसान सम्मान निधि द्वारा मध्यप्रदेश के किसानों को अब ₹12000 प्रतिवर्ष का लाभ दिया जा रहा है।
- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ राज्य के सभी लघु एवं सीमांत किसानों ले सकते हैं।
- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना द्वारा राज्य के सभी किसानों की आर्थिक स्थिति सुधार होगा।
CM Kisan Kalyan Yojana के लिए पात्रता
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ पानी के लिए नीचे दी गई पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है –
- सीएम किसान कल्याण योजना का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी को ही दिया जाएगा।
- इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को दिया जाएगा जिनके पास निजी भूमि उपलब्ध है।
- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ उन्हीं किसानों को दिया जाएगा जो पहले से पीएम किसान सम्मान निधि की योजना में रजिस्टर्ड हैं।
- इस योजना का लाभ सीमांत एवं लघु सीमांत किसानों को ही दिया जाएगा।
CM Kisan Kalyan Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आप मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाह रहे हैं तो आपके पास नीचे दिए आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी है –
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर
- आधार कार्ड
- खतौनी
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
CM Kisan Kalyan Yojana Online Registration
यदि आप मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाह रहे हैं तो, सबसे पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड है या नहीं। अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड नहीं है तो, सबसे पहले आप प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि योजना के अंतर्गत अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। तभी आप मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ ले पाएंगे।
CM Kisan Kalyan Yojana Status कैसे देखें?
अगर आप मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत ऑनलाइन स्टेटस चेक करना चाह रहे हैं तो, नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करकेआसानी से देख सकते हैं –
- CM Kisan Kalyan Yojana Status देखने के लिए सबसे पहले आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- अब होम पेज पर आप “CM Kisan Kalyan Yojana Beneficiary Status” के विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां आपके सामने तीन विकल्प दिखाई देंगे आधार नंबर, बैंक खाता और पीएम किसान आईडी।
- इन तीनों में से किसीएक का चुनाव करके सामनेके कॉलम में दर्ज करें और कैप्चा कोड डालकर “सर्च” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने CM Kisan Kalyan Yojana Beneficiary Status खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ से आप आसानी से अपना स्टेट्स देख सकते हैं।
महत्त्वपूर्ण लिंक
CM Kisan Kalyan Yojana MP | यहाँ देखें |
मुख्यमंत्री सम्मान निधि योजना लिस्ट | यहाँ देखें |
होम पेज | क्लिक करें |