Gram Sevak Bharti 2024: देश के शिक्षित युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आ गया है क्योंकि ग्राम ग्राम विकास विभाग द्वारा ग्राम सेवक भर्ती 2024 का आधिकारिक नोटिफिकेशन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के माध्यम से जिला प्रशासन में तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों को भरने के लिए के लिए दिनांक- 14 मार्च 2024 को विभाग द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया इस भर्ती में आवेदक अपना ऑनलाइन फार्म विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं।
ग्राम सेवक भर्ती 2024 के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें क्योंकि इसमें भर्ती संबंधित समस्त जानकारी दी गई है, जैसे कि ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, आवेदन की चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, वेतनमान, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए।
Gram Sevak Bharti 2024 (Overview)
भर्ती का नाम | Gram Sevak Bharti 2024 |
पद नाम | ग्राम सेवक |
भर्ती आयोजनकर्ता | उपायुक्त कार्यालय |
कुल रिक्त पद | 68 पद |
योग्यता | 10+2 उत्तीर्ण |
आयु | 18 वर्ष से ऊपर |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ग्राम सेवक भर्ती नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | https://eastjaintiahills.gov.in/ |
जानें पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे मिलेगा लाभ
Gram Sevak Bharti Kya Hai?
Gram Sevak Bharti 2024 के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यों का निर्वहन करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समय-समय पर यह भरती की जाती है। इस भरती का प्रमुख उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न पदों के लिए आवेदकों का चयन किया जाता है जो ग्राम पंचायत स्तर पर सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न स्कीमों को ग्राम सेवक द्वारा गांव की आम जनता तक पहुंचाया जाता है।
Gram Sevak Vacancy 2024 Notification
ग्राम सेवक भर्ती 2024 के विभिन्न पदों पर भरती के लिए विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस नोटिफिकेशन में ग्राम सेवक, LDA और स्टेनोग्राफर जैसे कई पद पर भरती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। यह आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च 2024 से शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2024 तक है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन 15 अप्रैल 2024 तक के पहले ही कर लें।
ग्राम सेवक भर्ती 2024 के अंतर्गत जो भी अभ्यर्थी अपना आवेदन करना चाह रहे हैं वह विभाग द्वारा जारी अंतिम तिथि के अंदर अपना आवेदन कर लें क्योंकि अंतिम तिथि के बाद किए गए आवेदन पर विभाग द्वारा कोई विचार नहीं किया जाएगा अन्यथा की स्थिति में आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।
ग्राम सेवक भर्ती 2024 के लिए पात्रता
ग्राम सेवक भर्ती 2024 के लिए जो भी अभ्यर्थी अपना आवेदन करना चाह रहे हैं उन्हें विभाग द्वारा जारी किए गए कुछ पात्रता मापदंडों को पूरा करने के पश्चात ही आवेदन के लिए पात्र माने जाएंगे-
- ग्राम सेवक भर्ती 2024 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के अनुसार की जाएगी।
- विभाग द्वारा जारी प्रत्येक पद के अनुसार अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 5वीं से लेकर 12वीं कक्षा पास तक मांगी गई है।
ग्राम सेवक भर्ती 2024 आवेदन शुल्क
DSC Gram Sevak Recruitments 2024 में आवेदन करने के लिए आवेदकों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा-
- आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग और पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए शुल्क की राशि ₹100 निर्धारित की गई है।
- इसके अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आवेदकों के लिए शुल्क राशि ₹50 निर्धारित की गई है।
ग्राम सेवक भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया
Gram Sevak Bharti 2024 में आवेदकों को चयन प्रक्रिया के बारे में जानना जरूरी है, कि इस भर्ती में आवेदकों का चयन कैसे किया जाएगा-
- चयन प्रक्रिया में सबसे पहले पात्रता मानदंडों को आवेदन करते समय पूरा किया गया है या नहीं इसकी जांच की जाएगी।
- विभाग द्वारा संबंधित विषयों को सम्मिलित करते हुए एक लिखित परीक्षा कराई जाएगी।
- लिखित परीक्षा के बाद आवेदक की उपयुक्तता का आकलन करने के लिए साक्षात्कार या कौशल परीक्षा कराई जा सकती है।
- इसके बाद आवेदक के दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा।
- यदि आप आरक्षण कोटे से आते हैं तो आरक्षण कोटे के आधार पर योग्यता सूची तैयार की जाएगी।
- विभाग द्वारा चयनित आवेदक को नियुक्ति पत्र प्रदान करने से पहले मेडिकल जांच कराई जा सकती है।
- इस भर्ती में आवेदक को विभाग द्वारा जारी अधिकारी के अधिसूचनाओं और दिशा निर्देशों को जानने के लिए लगातार अपडेट रहना जरूरी है।
- ऊपर दिए गए समस्त चरणों का पालन करने के बाद ग्राम सेवक भर्ती 2024 में चयन होने संबंधी संभावना बढ़ जाती है।
ग्राम सेवक भर्ती 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आप Gram Sevak Bharti 2024 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना चाह रहे हैं तो आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी –
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
ग्राम सेवक भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करे?:Gram Sevak Vacancy 2024 Online Apply
Gram Sevak Vacancy 2024 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना आवेदन आसानी से कर सकते हैं-
- ग्राम सेवक भर्ती 2024 में आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ.
- ऑनलाइन आवेदन विकल्प चुनें और आवेदन पत्र पर मांगी गयी समस्त जानकारी को भरें.
- इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें.
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आगे बढ़ें और अपना आवेदन सबमिट करें.
- अब आवेदन पत्र की एक प्रति प्रिंट कर लें, और अपने पास सुरक्षित रखें.
- उपर्युक्त चरणों का पालन करके, आप Gram Sevak Bharti 2024 में अपना आवेदन आसानी से कर सकते हैं.
निष्कर्ष
मुझे उम्मीद है कि मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी क्योंकि इस आर्टिकल में आपको Gram Sevak Bharti 2024 से जुड़ी समस्त जानकारी देने की कोशिश की गई है। यदि आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। धन्यवाद,